महाशिवरात्रि पर हजारी महादेव मंदिर में होगा भव्य आयोजन, प्रशासन ने दी अनुमति

Share This

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर हजारी महादेव मंदिर, सरसईनावर में कालिका माता सुंदर काण्ड सेवा समिति ऊसराहार द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक असमंजस खत्म हो गया है। समिति को अंततः पूर्व निर्धारित स्थान पर ही कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मिल गई है।

समिति पिछले 12 वर्षों से महाशिवरात्रि पर रामचरित मानस अखंड पाठ, रुद्राभिषेक, सुंदर कांड पाठ, विशाल भंडारा एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन करती आ रही है। इस बार कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से अंतिम समय तक अनुमति नहीं दी गई थी। बाद में एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशों का हवाला देते हुए भंडारा को मंदिर परिसर के बाहर करने की सशर्त अनुमति दी गई।

इस फैसले से असंतुष्ट समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर नाराजगी जताई थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए कानपुर कमिश्नर ने समिति के सदस्यों से बातचीत कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया। जिसके बाद शनिवार की रात में कार्यक्रम की अनुमति जारी कर दी गई।

समिति के सदस्य राजकिशोर गुप्ता ने बताया कि अब कार्यक्रम पूर्व निर्धारित स्थान पर ही होगा। उन्होंने प्रशासन को अनुमति देने के लिए धन्यवाद दिया। इस संबंध में एसडीएम श्वेता मिश्रा ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि कार्यक्रम की अनुमति पूर्व निर्धारित स्थान पर दे दी गई है और पहले दी गई सशर्त अनुमति को निरस्त कर दिया गया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी