शावक की तलाश में निकली मादा तेंदुआ से ग्रामीणों में दहशत

Share This

शनिवार को सेंचुरी विभाग द्वारा शावक तेंदुआ को पकड़े जाने के बाद अब उसकी मादा तेंदुआ अपने बच्चे की तलाश में भटक रही है। रात के समय खेतों के आसपास घूमती मादा तेंदुआ को देखकर ग्रामीणों में भय का माहौल है। उसे प्राथमिक स्कूल और पंचायत घर के पास खेतों में चक्कर लगाते हुए देखा गया।

दरअसल, शनिवार को गांव के बच्चों ने एक शावक तेंदुआ को पंचायत घर के शौचालय में बंद कर दिया था। बाद में इटावा सफारी पार्क और सेंचुरी विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर अपने पास सुरक्षित रख लिया। इस घटना के बाद अब मादा तेंदुआ अपने शावक को ढूंढते हुए गांव में देखी जा रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

गांव ददरा के विद्याराम दिवाकर ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे जब वह खेत पर फसल की रखवाली करने गए, तो उनकी नजर विद्यालय की तरफ आ रही तेंदुआ पर पड़ी। अचानक उसे देखकर उनके हाथ-पैर कांपने लगे। उन्होंने नरेश सिंह को बुलाकर मदद मांगी, जिसके बाद अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। आवाज सुनते ही तेंदुआ वहां से भाग गई, लेकिन कुछ समय बाद खेतों में उसकी गर्जना सुनाई दी।

गांव के ही किसान राजाबाबू ने बताया कि तेंदुआ बरचोली मंदिर तक आवाज देती हुई गई। इस घटना से पूरे गांव में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुआ को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। वहीं, वन विभाग की टीम गांव में लगातार तेंदुआ की निगरानी कर रही है और जल्द ही उसे भी रेस्क्यू करने की योजना बनाई जा रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के राष्ट्र/राज्य पुरस्कार पाने वाले अध्यापक /अध्यापिकाओं की सूची

क्र0स0 नाम अध्‍यापक/अध्‍यापिका पद पुरस्‍कार प्राप्‍त विघालय  का नाम क्षेत्र    राष्‍ट्र राज्‍य 1 श्री ओउम प्रकाश प्र0अ0 प्रा0वि0नगला सलहदी जसवन्‍तनगर 1975 2 श्रीमती शिवदेवी प्र0अ0 उच्‍च प्रा0वि0 भरथना भरथना 1979 3 श्री जगदीश नरायन तिवारी प्र0अ0 प्रा0वि0 पछायगांव बढपुरा 1981 4 श्री रामकरन चौधरी प्र0अ0 प्रा0वि0 सूखाताल बढपुरा 1982 5 श्री...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी