लखना नगर में सब्जी मंडी होने के बावजूद सब्जी की दुकानें कस्बे के मुख्य रोड पर ही लगती हैं

Share This

बकेवर:- लखना नगर में सब्जी मंडी होने के बावजूद सब्जी की दुकानें कस्बे के मुख्य रोड पर ही लगती हैं। जिससे इस रोड पर सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं दूसरी ओर सब्जी मंडी में निकलने वाला कूड़ा भी पूरे दिन सड़ांध पैदा करता है।

कस्बे में पक्का तालाब स्थित ब्रिटिश काल से ही सब्जी मंडी बाज़ार निर्धारित है और वहां नगर पंचायत द्वारा दुकानें भी एलाट है लेकिन व्यापारियों द्वारा चयनित स्थान पर सब्जी मंडी नहीं लगायी जाती है। उसके बदले में बाईं पास तिराहे से कस्बे के अंदर प्रवेश के लिए जाने वाले मुख्य रोड पर ही मंडी लगायी जाती है।

गांवों के किसान अपनी सब्जी लेकर इस मंडी में बेचने आते हैं। मंडी सुबह 6 बजे के आसपास शुरू होती है यही समय बच्चों के स्कूल जाने का भी है। इसी मार्ग पर कई स्कूल पड़ते हैं। सब्जी मंडी में वाहनों, ठिलिया व व्यापारियों की भीड़ के चलते जाम लग जाता है। जिससे स्कूल आने जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। जिससे विद्यार्थी स्कूल देर से पहुंच पाते हैं।

सड़क पर लगने वाली यह मंडी महिलाओं के लिए भी भारी परेशानी का कारण बनी हुई है। वहीं कुछ महिलाओं का कहना है कि मंडी में व्यापारियों व किसानों की भारी भीड़ होती है। इसी मार्ग से आवागमन भी होता है कुछ मनचले युवक महिलाओं के साथ भीड़ का फायदा उठाते हुए अभद्रता भी करते हैं।

वहीं थोक सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि जगह कम होने के कारण हम लोगों को मजबूरीवश रोड पर मंडी लगानी पड़ती है लेकिन हम लोग आने जाने वाले राहगीरों का ध्यान रखते हैं और उन्हें पूरी सहूलियत देते हैं। वहीं कस्बे के लोगों का कहना है कि सड़क पर लगने वाली दुकानें भी राहगीरों व नगरवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी है। सड़क पर सब्जी की दुकानें लगने से लोगों को निकलने में परेशानी होती है।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...