मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन

Share This

स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता और भारत के पहले शिक्षा मंत्री, भारतरत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर स्थानीय मोहल्ला मेहतर टोला में हाजी अब्दुल माबूद अंसारी साहब के निवास स्थान पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने मौलाना को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे इंसानी भाईचारा बनाओ समिति के राष्ट्रीय संरक्षक एवं इस्लाम पार्टी हिंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. एस अकमल ने कहा कि मौलाना आजाद ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई और अपनी जान की परवाह किए बिना ब्रिटिश साम्राज्यवादियों से भारत को आजाद कराने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। डॉ. अकमल ने मुंबई के ग्वाल टोली मैदान में महात्मा गांधी द्वारा दिए गए “करो या मरो” और “अंग्रेजों भारत छोड़ो” के नारे का उल्लेख करते हुए बताया कि इस विशाल जनसभा की अध्यक्षता स्वयं मौलाना अबुल कलाम आजाद ने की थी।

डॉ. अकमल ने मौलाना आजाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म मक्का में हुआ था, और उनके पिता का नाम मोहम्मद खैरूद्दीन था। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपनी अनमोल भूमिका निभाई और हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूती दी। डॉ. अकमल ने यह भी कहा कि इस्लाम पार्टी हिंद प्रत्येक वर्ष उन महान क्रांतिकारियों की जयंती और पुण्यतिथियों को मनाएगी, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया।

कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक, और सियासी अखाड़ा के संपादक खादिम अब्बास ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने मौलाना अबुल कलाम आजाद को भारत विभाजन का विरोधी बताते हुए कहा कि आजादी के समय जिन लोगों ने देश का विभाजन किया, वे अब महिमामंडित किए जा रहे हैं, जबकि असल में उनका नाम इतिहास के काले पन्नों में दर्ज होना चाहिए।

संगोष्ठी के अंत में हाजी अब्दुल माबूद अंसारी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सांप्रदायिकता विरोधी शक्तियों पर चिंता जताते हुए कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद जैसे महापुरुषों के योगदान को आज के समय में सामने लाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए हमें क्रांतिकारियों और बलिदानियों के संघर्षपूर्ण इतिहास को जानना और समझना चाहिए।

कार्यक्रम में एडवोकेट तस्लीम खान मंसूरी, मोहम्मद खालिद अंसारी (मुन्ना बाबू), मोहम्मद इदरीश फारूकी, रामदास, अशोक गोयल, राम नरेश यादव, संदीप कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे और मौलाना अबुल कलाम आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। संगोष्ठी का संचालन जमशेद अख्तर अंसारी ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...