केंद्रीय बजट के खिलाफ माकपा का हंगामेदार प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Share This

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) इटावा द्वारा केंद्रीय बजट के खिलाफ देशव्यापी अभियान के तहत सदर तहसील में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने धरना देकर राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया। इसके साथ ही तहसील सदर में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने और खडकौली में लिंक रोड, चकमार्ग एवं सिंचाई की नालियों पर अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन पर कोई कार्यवाही न होने से आक्रोशित किसानों ने तहसील में डेरा डाल दिया।

धरने के दौरान उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि शनिवार तक अवैध कब्जे हटा दिए जाएंगे। इस आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन धरना स्थगित कर दिया गया।

सभा को संबोधित करते हुए माकपा राज्य मंत्रिपरिषद सदस्य मुकुट सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट जनता की तत्कालिक और बुनियादी जरूरतों के साथ धोखा है। इस बजट में गरीबों को निचोड़ा गया है, जबकि अमीरों को बड़ी राहतें दी गई हैं।

वामपंथी दलों द्वारा उठाई गई वैकल्पिक मांगों को ज्ञापन में प्रस्तुत किया गया, जिनमें 200 अरबपतियों पर 4% संपत्ति कर लगाने, कॉरपोरेट टैक्स बढ़ाने, सभी फसलों की लागत का डेढ़ गुना एमएसपी पर खरीद की गारंटी, कृषि ऋण माफी, कृषि बाजार नीति मसौदा की वापसी, बिजली और अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण पर रोक, बीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई की वापसी, मनरेगा में 50% वृद्धि कर साल में 200 दिन रोजगार और 600 रुपये दैनिक मजदूरी करने, शहरी रोजगार योजना लागू करने, जीडीपी का 3% स्वास्थ्य और 6% शिक्षा पर खर्च करने, एससी-एसटी बाल विकास पर बजट आवंटन बढ़ाने, स्कीम वर्कर्स और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 26,000 रुपये वेतन देने जैसी मांगें शामिल थीं।

किसान सभा के प्रांतीय संयुक्त मंत्री और जिलामंत्री संतोष शाक्य ने चेतावनी दी कि यदि खड़कौली में अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो आगे ‘घेरा डालो-डेरा डालो’ आंदोलन किया जाएगा, जिसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा।

सभा में माकपा सचिव मंडल सदस्य अमर सिंह शाक्य, प्रेमशंकर यादव, संतोष राजपूत, डॉ. शौकीन सिंह, जिला कमेटी सदस्य नरेन्द्र शाक्य, मोनू यादव, पिंटू शाक्य, रामलखन, शारदा देवी, उर्मिला देवी, इंद्रपाल, मनोज राठौर आदि ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता माकपा के वरिष्ठ नेता विश्राम सिंह यादव ने की। धरना समाप्त होने के बाद प्रदर्शनकारियों और तहसील में मौजूद लोगों ने रात्रि के लिए लाया गया भोजन ग्रहण किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...