हनुमान मंदिर में दिखा 7 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

Share This

थाना वैदपुरा  क्षेत्र के अंतर्गत आज दोपहर लगभग एक बजे प्राचीन हनुमान मंदिर में 7 फीट लंबा अजगर देखे जाने से हड़कंप मच गया। मंदिर के पास ही रहने वाले ग्रामीण लल्ला सिंह और उनकी पत्नी राजकुमारी जब मंदिर का ताला खोलकर अंदर गए तो उन्होंने देखा कि एक विशाल अजगर हनुमान जी की मूर्ति के चरणों में बैठा हुआ है। यह दृश्य देखकर दोनों घबरा गए और तुरंत वहां से भागकर अन्य ग्रामीणों को सूचना दी।

ग्रामीण दंपत्ति ने बताया कि मंदिर के पास उनकी लगभग 8 से 10 बकरियां भी चर रही थीं, जिन्हें देखकर ही यह अजगर वहां आया होगा। यदि समय रहते इसे नहीं पकड़ा जाता तो यह किसी बकरी पर हमला कर सकता था।

घटना की सूचना पाकर स्थानीय ग्रामीण दुर्गेश दुबे ने जनपद इटावा के वन्यजीव विशेषज्ञ और सर्पमित्र डॉ. आशीष त्रिपाठी को जानकारी दी। सूचना मिलते ही डॉ. आशीष मौके पर पहुंचे और देखा कि विशाल अजगर भगवान शिव और हनुमान जी की मूर्ति के पास लेटा हुआ था। कुछ देर की मशक्कत के बाद उन्होंने सुरक्षित तरीके से अजगर का रेस्क्यू किया, जिसके बाद ग्रामीणों में फैला भय कम हुआ। रेस्क्यू के बाद अजगर को वन विभाग बढ़पुरा रेंज, इटावा ले जाकर सुरक्षित सौंप दिया गया।

मौके पर मौजूद डॉ. आशीष ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि यह पायथन मोरूलस प्रजाति का सर्प है, जो कि वन्यजीव अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित जीवों की श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि इस अजगर में जहर नहीं होता है, यह एक विषहीन प्रजाति है। हालांकि, इसके काट लेने पर संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। उन्होंने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि किसी भी वन्यजीव को मारना कानूनी अपराध है, और ऐसा करने पर सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

जनपद में संस्था ‘ओशन’ द्वारा चलाए जा रहे विशेष वन्यजीव संरक्षण और सर्पदंश जागरूकता अभियान का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। लोग अब किसी भी वन्यजीव को मारने के बजाय वन्यजीव विशेषज्ञों को सूचना देने लगे हैं। सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक कराने के बजाय सीधे जिला अस्पताल जाने की प्रवृत्ति भी बढ़ी है।

यदि किसी को भी वन्यजीव से संबंधित कोई समस्या हो तो वे डॉ. आशीष त्रिपाठी के हेल्पलाइन नंबर 7017204213 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...