कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने की रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग

Share This

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ यात्रियों की भगदड़ से हुई मौतों के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ, इसलिए इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की बनती है।

अजय राय के इटावा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने यूथ कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में शिरकत की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने इटावा की समस्याओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “इटावा में सड़क से लेकर जाम तक की स्थिति बेहद खराब है। प्रशासन की नाकामी के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।”

अजय राय ने कहा कि हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दम पर आगे बढ़ रहे हैं और इटावा हमारा मजबूत गढ़ था, है और आगे भी रहेगा।जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अब तक महाकुंभ न पहुंचने पर सवाल किया गया, तो अजय राय ने स्पष्ट किया कि 19 फरवरी को हम वहां जा रहे हैं और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं से मिलेंगे।

केंद्रीय बजट को लेकर अजय राय ने केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि “यह बजट सिर्फ अदानी और अंबानी को फायदा पहुंचाने वाला बजट है। आम जनता, किसान, गरीब और मध्यम वर्ग के लिए इसमें कुछ भी नहीं है।”

अजय राय ने साफ कहा कि सरकार महाकुंभ के यात्रियों के लिए इंतजाम करने में पूरी तरह असफल रही है। भीड़ को आमंत्रित कर लिया गया, लेकिन सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाती, तो कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क पर उतरेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...