महाकुम्भ में अनहोनी का अखिलेश कर रहे थे इंतजार: केशव प्रसाद मौर्य

Share This

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इटावा में पहुंचकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में पुलिस नहीं उनकी पार्टी के गुंडे चलाते थे थाने।

इटावा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। जहां पर उन्होंने लोगों को बजट को लेकर जागरूक करने का काम किया तो वही सिंचाई गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बजट को लेकर कहा कि जो बजट पास किया गया है उससे सभी राज्यों को एक बड़ा फायदा होगा खासतौर पर उत्तर प्रदेश को, अखिलेश यादव के द्वारा बजट को लेकर दिए गए बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश जी को बीजेपी का फोबिया हो गया है। वो 2027 का सपना देख रहे हैं मैं इटावा की धरती पर यह कह कर जा रहा हूं कि 2027 को छोड़िए 2047 में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के परिवार का कोई भी सदस्य मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। अखिलेश जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के उपलब्धियों को अच्छे से जाने जिससे उनका जो दृष्टि दोष है, मानसिक दोष है उससे वह छुटकारा पाने के लिए अच्छे डॉक्टर से सलाह ले।

महाकुंभ में मची भगदड़ में कई लोगों की मौत हो जाने के मामले में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ अच्छे तरीके से चल रहा था लेकिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार यही कल्पना करते थे कि कोई अनहोनी हो जाए उनका कोई मुद्दा मिल जाए। सभी लोग देख रहे हैं कि देश दुनिया से लोग आस्था की डुबकी लगाने के लिए महाकुंभ में आ रहे हैं। ऐसे में अखिलेश जी को पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद के तौर पर वहां लोगों की मदद करनी चाहिए। खुद vip बनकर गए और डुबकी लगाकर चले आए। तब से लगातार जहरीला बयान देते रहे हैं जिससे माहौल खराब हो जाए।

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव अपनी आखिरी सल्तनत को 2012 से 2017 तक चला चुके हैं। अब उनकी दोबारा से सल्तनत आने वाली नहीं है। अखिलेश यादव के द्वारा बीजेपी को लेकर थाने पर कब्जा किए जाने के बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि उनके इस तरह के बयान से इटावा के लोग तो खूब हंसते होंगे। प्रदेश में उनकी सरकार हुआ करती थी तो थाने को पुलिस वाले नहीं उनकी पार्टी के अपराधी गुंडे चलाया करते थे। आज थाने को थानेदार चलाता है, जिले को जिले का एसपी चलाता है, प्रदेश को सरकार चलाती है लेकिन समाजवादी पार्टी की सरकार के समय पूरा सैफई परिवार ही पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी करवाया करता था। आगे कहा कि हमने 2012 से लगातार चुनाव जीते हैं और आगे भी चुनाव जीते रहेंगे अखिलेश यादव 2047 के बाद का सपना देखें। क्योंकि साइकिल को हम लोगों ने पूरी तरीके से पंचर कर दिया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...