पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, गोली लगने से घायल:तमंचा-कारतूस व चोरी का सामान बरामद

Share This

बकेवर:- जनपद में चोरी व आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे एक शातिर चोर को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगने से बड़ा हादसा टल गया।

थाना प्रभारी विपिन कुमार मालिक ने बताया कि 07/08 जनवरी की रात थाना बकेवर क्षेत्र के निवाड़ी कला के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान निवाड़ी की ओर से आ रहे एक ऑटो को रोकने का प्रयास किया गया। ऑटो सवार बदमाशों ने थाना प्रभारी विपिन मलिक व टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और मौके से भागने लगे।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और दूसरी टीम को भी सूचना दी। दोनों ओर से घिरता देख बदमाशों ने दोबारा पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसमें एक गोली थानाध्यक्ष बकेवर. विपिन कुमार मलिक की बुलेटप्रूफ जैकेट पर जा लगी।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी। घायल अवस्था में उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अरोपित की पहचान अवरार पुत्र इरफान निवासी लुधपुरा, थाना जसवंतनगर हाल पता अशोक नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा के रूप में हुई है।

मुठभेड़ के दौरान आरोपित का साथी गोलू कठेरिया पुत्र राजू कठेरिया, निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा अंधेरे व कोहरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपित बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर,4 जिंदा व 3 खोखा कारतूस घटना में प्रयुक्त 1 ऑटो,1 बैट्रा,1 इनवर्टर,2 पंखे व 1 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। पूछताछ में अरोपित बदमाश ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय सुनवर्षा की लाइब्रेरी का ताला तोड़कर इनवर्टर, बैटरा, पंखे व सिलेंडर चोरी किए थे।

शातिर अपराधी, लंबा आपराधिक इतिहास गिरफ्तार आरोपित अवरार शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध इटावा जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट व पुलिस मुठभेड़ सहित एक दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।मुकदमा दर्ज आरोपित के विरुद्ध थाना बकेवर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना बकेवर के थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...