हर दिव्यांग बच्चे तक पहुँचे शासन की सुविधा – अजय कुमार गौतम (IAS)

Share This

कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, इटावा के तत्वावधान में आज दिनांक 29.12.2025 को ब्लॉक संसाधन केंद्र, सैफई में समग्र शिक्षा (समेकित शिक्षा) के अंतर्गत 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के विशेष आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों के लिए सहायक उपकरण/यंत्र वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य चलने-फिरने, उठने-बैठने, दृष्टि एवं श्रवण बाधा से ग्रसित बच्चों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के निर्देशन में जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) अर्चना सिन्हा एवं खंड शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा द्वारा किया गया। शिविर में एलिम्को, कानपुर से आए दिव्यांगता विशेषज्ञ पिंटू कुमार, ऑडियोलॉजिस्ट एवं कैलीपर्स विशेषज्ञों द्वारा चिन्हित बच्चों को उपकरण वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय कुमार गौतम, मुख्य विकास अधिकारी, इटावा तथा विशिष्ट अतिथि लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एवं गौरव पुरोहित, खंड विकास अधिकारी रहे। अतिथियों द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों का बुके व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत-सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि अब इन सहायक उपकरणों के माध्यम से बच्चों को विद्यालय आने-जाने एवं कक्षा में अध्ययन करने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है और शासन की योजनाओं का लाभ लेकर दिव्यांग बच्चे आत्मनिर्भर बन सकते हैं। रैम्प, व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल एवं अन्य उपकरणों से बच्चे आसानी से विद्यालय की कक्षाओं तक पहुँच सकेंगे।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 5 वर्ष से कम आयु के मूकबधिर बच्चों के लिए विकास भवन में कॉक्लियर इम्प्लांट हेतु निःशुल्क पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है, जिसके अंतर्गत लगभग 4 लाख रुपये से अधिक लागत की कान की मशीन ऑपरेशन के माध्यम से लगाई जाती है।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने दिव्यांगजन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी।

अंत में जिला समन्वयक अर्चना सिन्हा ने बताया कि शिविर में कुल 258 पंजीकृत बच्चों में से 203 बच्चों को उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया, जिनमें 27 व्हीलचेयर, 08 एल्बो-क्रच, 20 कैलीपर्स, 05 ट्राईसाइकिल, 25 रोलेटर, 09 ब्रेल किट, 05 सुगम्य केन, 04 सीपी चेयर, एमआर टीएलएम किट (प्राइमरी-43, सेकेंडरी-72) तथा 20 श्रवणबाधित बच्चों को 40 कान की मशीनें बैटरी सहित प्रदान की गईं। कुछ बच्चों को आवश्यकता अनुसार एक से अधिक उपकरण भी उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम में सभी स्पेशल एजुकेटर्स एवं शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन अरुण सोनी, सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय बघुइया, सैफई द्वारा किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...