समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव और अध्यक्ष जिला पंचायत अभिषेक यादव अंशुल ने सपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू के 16 वर्षीय पुत्र इशू शाक्य के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दुखद अवसर पर शिवपाल सिंह यादव और अभिषेक यादव ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाजवादी परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को संबल देने की ईश्वर से कामना की।

इशू शाक्य के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके घर पर परिवार, मित्र और समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता व स्थानीय लोग सांत्वना देने पहुंचे।

