बकेवर में जन वैश्य समाज के द्वारा अंबेडकर पार्क में संत रविदास जयंती मनाई गई

Share This

जन वैश्य समाज के तत्वावधान में कस्बे के अंबेडकर पार्क में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाया गया। संत रविदास के चित्र के समक्ष पूजन किया गया। इसके बाद गोष्ठी सभा का आयोजन कर संत रविदास के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया।

औरैया रोड स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक यादव सन्नी ने संत शिरोमणी के चित्र के समक्ष पूजन अर्चन करके किया गया। इसके पश्चात उपस्थित वक्ताओं ने संत रविदास के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। साथ ही उनके उच्च आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने समाज को समरसता, सहिष्णुता और भाईचारे का संदेश दिया। संत रविदास निर्गुण ब्रह्म के उपासक थे। उनका मानना था कि ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’।

उन्होंने अपने तपोबल से इस युक्ति को चरितार्थ कर दिखाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भरथना के पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल, लखना चेयरमैन गणेश शंकर पोरवाल, अटसू चेयरमैन स्वदेश इंदु पोरवाल,अमर चन्द्र राठौर, ब्रजेश, डॉ मयंक पोरवाल बृजेश प्रधान, अरविंद, योगेन्द्र अक्षित पाठक, मोहम्मद कुरैशी,गीता पोरवाल,बंटू गौर आदि ने भी विचार व्यक्त किए। गोष्ठी के पश्चात कार्यक्रम के आयोजक पूर्व चेयरमैन विनोद दोहरे व जन वैश्य समाज के अध्यक्ष राजीव पोरवाल ने पचास प्रबुद्ध जनों का अभिनंदन भी किया।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...