जिला सेवायोजन कार्यालय एवं शिवनारायण इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन

Share This

जिले में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आज जिला सेवायोजन कार्यालय एवं नगर के शिवनारायण इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का शुभारंभ सदर विधायक सरिता भदौरिया ने किया। रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 12 कंपनियों ने भाग लिया और अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर चयन किया। इस अवसर पर सदर विधायक ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं।

रोजगार मेले में पुखराज हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, ब्लिंकिट, यूनिवर्सल जनरल इंश्योरेंस, केयर हेल्थ, AIM, बजाज कैपिटल, केबिन केयर जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों द्वारा कुल 119 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें रोजगार प्रदान किया गया। इस आयोजन से जिले के युवाओं को नए अवसर प्राप्त हुए और उनकी करियर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया।

रोजगार मेले का सफल आयोजन प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अरुण कुमार दुबे, परामर्शदाता दीपक सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी एवं समस्त कार्मिकों का विशेष योगदान रहा। चयनित अभ्यर्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना की।

इसके अलावा, विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं सहयोगी अरविंद कुमार कैथवार, कवि कमलेश शर्मा, दयानिधि चौबे, कपिल कुमार गुप्ता, प्रद्युम्न कश्यप, प्रह्लाद कश्यप, विवेक रंजन गुप्ता, देवराज सिंह, प्रशांत चौहान, अभिजीत चौधरी, बीना सागर, सुमनलता, कैलाश वर्मा, आशुतोष तिवारी, पंकज कुमार सिंह चौहान सहित कई अन्य शिक्षकों एवं सहयोगियों ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रोजगार मेले की सफलता ने युवाओं में नए उत्साह का संचार किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...