लखना में सड़क चौडीकरण होने के चलते जेसीबी से गड्डा खोदे जाने से सड़कें हुईं क्षतिग्रस्त

Share This

बकेवर/लखना:- लोकनिर्माण विभाग द्वारा भर्थना से चकरनगर मार्ग के दोनों ओर डेढ मीटर चौडीकरण मार्ग का कार्य ठेकेदार द्वारा प्रारंभ होने के चलते बकेवर लखना की नगर पंचायत में जलनिगम द्वारा सड़क के डामरीकरण के किनारे नयी लाइनें डालकर लोगों के घरों को दी गयी लाइनें चौडीकरण होने से जेसीबी से गड्डा खोदे जाने से क्षतिग्रस्त हुई। जिससे दोनों नगरों में पीने के पानी की भारी दिक्कत पैदा हो गयी। लोगों को हैडपम्पों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं जलनिगम द्वारा कोई बदलाव व मरम्मत अभी तक नहीं की गयी है।

नगर पंचायत बकेवर व लखना में लोकनिर्माण विभाग द्वारा एक ओर पौन मीटर चौडी सड़क खोदने का काम चार जेसीबी मशीनें लगाकर ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। जिससे अभी हाल में बकेवर नगर पंचायत में डाली गयी पाइप लाइन से लोगों को नये कनेक्शन दिये गये। जिसके जेसीबी मशीन चलने से टूटने का सिलसिला चालू हो गया है।

खोदे गये गड्डे में पानी छोडे जाने के बाद जलभराव हो रहा है। लेकिन जलनिगम द्वारा कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है। यही हाल नगर पंचायत लखना में बाईपास रोड का है। जहां पर भी जेसीबी मशीनों से एक ओर खोदे गये चौडीकरण के लिए पौन मीटर चौडा गड्डा से लोगो की पेयजल आपूर्ति की लाइन टूट गयी हैं।

जिससे अब पुनः जलनिगम द्वारा नये कनेक्शन करने का काम किया जाएगा। वहीं लोकनिर्माण के कर्मचारी बताते हैं कि डामरीकरण से सटाकर लाइन डालना गलत है। अभी सड़क चौडीकरण के चल रहे काम के बाद गिट्टी डालकर रोलर चलेगा तब तो पाइप लाइन भी डेमेज हो सकती है।

तीन कोड गिट्टी पडने के बाद डामरीकरण होगा तो जलनिगम द्वारा डाली गयी लाइन भी ध्वसत होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। अभी बकेवर- लखना में सड़क के किनारे बने मकान स्वामियों को पेयजल आपूर्ति का संकट गहरा गया है। इस पर जलनिगम को काम करबाकर जलापूर्ति चालू करने के लिए काम कराना फिलहाल जरुरी है।

यह पेयजल आपूर्ति की समस्या बडी समस्या होती जा रही है। क्योंकि फिलहाल लखना की ओर से काम होता हुआ आ रहा है। तो आदर्श नगर व विधाविहार के लोगों को बड़ी दिक्कत हो गयी

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...