हनुमंतपुरा में बिजली विभाग की चेकिंग टीम और व्यापारियों के बीच विवाद

Share This

हनुमंतपुरा कस्बे में बिजली विभाग की चेकिंग टीम और स्थानीय व्यापारियों के बीच मंगलवार को विवाद हो गया। व्यापारियों का आरोप है कि विभाग के कर्मचारी शराब के नशे में चेकिंग करने पहुंचे और बिना किसी कारण के बिजली कनेक्शन काटने लगे। जब व्यापारियों ने इसका विरोध किया, तो कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज भी की।

स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक, करीब 20-30 कर्मचारियों की टीम अचानक कस्बे में पहुंची और मनमाने तरीके से कनेक्शन काटने लगी। व्यापारियों ने जब इस कार्रवाई का कारण पूछा, तो कर्मचारियों ने किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। कस्बा अध्यक्ष उमेश भदौरिया ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

डॉ. नीरू यादव सहित कई उपभोक्ताओं ने भी विभाग की मनमानी के खिलाफ नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि वे नियमित रूप से बिजली बिल जमा करते हैं, इसके बावजूद विभाग के कर्मचारी उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने इस तरह की मनमानी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

यह घटना कोई पहली बार नहीं हुई है। चार दिन पहले गनियावर गांव में भी बिना किसी पूर्व सूचना के कनेक्शन काट दिए गए थे। जब ग्रामीणों ने विरोध किया, तो जेई को खुद आकर कनेक्शन दोबारा जोड़ना पड़ा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी