किसान व गरीब विरोधी बजट के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन, बजट प्रतियों को जलाया

Share This

किसान और गरीब विरोधी बजट के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राष्ट्रीय आह्वान पर भरथना में जोरदार प्रदर्शन किया गया। माकपा कार्यकर्ताओं ने बजट की प्रतियों को जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए माकपा जिला सचिव मंडल के सदस्य कामरेड अनिल दीक्षित ने कहा कि यह बजट पूरी तरह से किसान, युवा, छात्र, और महिलाओं के खिलाफ है और पूंजीपतियों को फायदा पहुँचाने की साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), खाद पर सब्सिडी और फसल बीमा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है, जिससे किसानों की समस्याएं और गहरी होंगी।

कामरेड रामप्रकाश पोरवाल ने महिलाओं और छात्रों के प्रति बजट में दिखाई गई अनदेखी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग को भ्रमित करने वाला है और देश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को सीमित करता है। उन्होंने मनरेगा योजना के बजट में कटौती को भी ग्रामीण बेरोजगारी बढ़ाने वाला कदम बताया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लौंगश्री तिराहे पर नारेबाजी की और केंद्र सरकार के बजट की प्रतियों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर पूंजीपतियों के हितों को प्राथमिकता देने और आम जनता की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

इस विरोध प्रदर्शन में इतवारी लाल, सुरेश सिंह यादव, आपेन्द्र कुमार प्रधान, रामप्रकाश, बाबू सिंह, पिंटू यादव, और बिल्लू केशरी सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और बजट के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...