विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन, समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

Share This

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन, फेडरेशन 5 यूनिट एक के बैनर तले सिलसिला ग्रुप द्वारा शहर के एक होटल में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर के लक्षण, इसके कारणों और बचाव के उपायों पर प्रकाश डालना था।

गोष्ठी की अध्यक्षता सिलसिला ग्रुप की संस्थापिका एवं फेडरेशन ऑफिसर राज़दा खातून ने की। उन्होंने बताया कि कैंसर दिवस की शुरुआत वर्ष 2000 से हुई थी और 2020 में कैंसर के कारण विश्वभर में एक करोड़ लोगों की मौत हुई थी। इस भयावह स्थिति को देखते हुए कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि ग्रुप के प्रत्येक सदस्य ने यह संकल्प लिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कैंसर के बचाव के लिए जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे, विशेष रूप से विद्यालयों के छात्रों के बीच।

कार्यक्रम में सिलसिला ग्रुप की नवीन कार्यकारिणी 2025 के अंतर्गत इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रवक्ता ज़ियाउल्लाह को जायन्ट्स इंटरनेशनल कन्वेंशन, गांधीधाम, गुजरात में ‘आउटस्टैंडिंग मेंबर’ का अवार्ड मिलने पर सम्मानित किया गया। उन्होंने वर्षभर में ग्रुप के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

इसके अतिरिक्त, ग्रुप के सीनियर निदेशक एवं पूर्व प्रधानाध्यापक वी.एस. कुशवाहा को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पूर्व प्रवक्ता दशरथ सिंह और उमेश का भी स्वागत किया गया। समाजसेवी एवं प्रधानाध्यापक के.पी. शाक्य को जायन्ट्स में कई वर्षों तक सेवा देने के लिए सम्मानित किया गया।

ग्रुप उपाध्यक्ष (इंटरनल) मोहम्मद नाज़िश इक़बाल, प्रवक्ता इस्लामिया इंटर कॉलेज (स्पोर्ट्स) और ग्रुप उपाध्यक्ष (एक्सटर्नल) मोहम्मद जावेद खान, प्रवक्ता एवं परीक्षा प्रभारी इस्लामिया इंटर कॉलेज को भी उनके समर्पण और सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार शावेज़ नक़वी और ग्रुप के डीओए साजिद अली ज्वेलर्स को उमराह यात्रा पर जाने से पूर्व सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...