भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी व तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, सड़क किनारे नाली निर्माण की उठाई मांग

Share This

आज भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गुरुवेश कुमार यादव ने जिलाधिकारी इटावा को एक ज्ञापन सौंपा, साथ ही तहसीलदार भरथना को भी ज्ञापन सौंपा। जिसमें पी.डब्लू.डी. द्वारा निर्मित सड़क के किनारे नाली निर्माण की मांग की गई। ज्ञापन में जवरपुरा गांव, तहसील भरथना, जिला इटावा निवासी धर्मेन्द्र सिंह पुत्र दलवीर सिंह सहित अन्य ग्रामवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है।

ग्रामवासियों का कहना है कि उनके मकानों के सामने सी.सी. रोड बनने के कारण पानी का जमाव हो रहा है। सुरेखा, विनीता, अतवीर सिंह, रामवीर सिंह, शिववीर सिंह, राजकुमारी, मनु, रफीक खाँ, राजेन्द्र, अनेक व गुड्डू के मकानों के सामने पानी भरा रहता है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामवासियों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान ही उन्होंने ठेकेदार से नाली निर्माण की मांग की थी। उस समय ठेकेदार ने आश्वासन दिया था कि सी.सी. रोड के निर्माण के बाद नाली का निर्माण कराया जाएगा। परंतु, काफी समय बीत जाने के बावजूद नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। इस समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र दिनांक 29 मार्च 2023 को आई.जी.आर.एस. संख्या-40016123018292 के तहत दर्ज कराया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी और तहसीलदार से मांग की है कि ग्रामवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और जल्द से जल्द नाली निर्माण का कार्य शुरू कराया जाए ताकि जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती ’चारो दि‍शाओं में बहती हैं ‘यमुना’

यमुनोत्री से नि‍कलने वाली यमुना मैया का भी उतना महत्‍व शायद ही कि‍सी अन्‍य स्‍थल पर हो जहां से होती हुई ये आगे बढ़ीं...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...