माही पब्लिक स्कूल में विद्या की देवी मां सरस्वती का जन्मदिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया

Share This

कस्बा बकेवर के सुप्रसिद्ध इंग्लिश मीडियम स्कूल माही पब्लिक स्कूल मैं विद्या की देवी मां सरस्वती का जन्मदिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अथिति नगर पंचायत लखना के सभासद प्रताप सिंह पाल व संस्था के प्रबंधक दीपक चौहान ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर उनकी पूजा अर्चना की।

तत्पश्चात मां के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रताप सिंह पाल ने कहा कि मां सरस्वती विद्या की देवी है हम सभी उन्हीं के आशीर्वाद से शिक्षा प्राप्त करते है हम सभी को उनकी प्रतिदिन पूजा अर्चना करनी चाहिए जिससे हमें विद्या प्राप्त हो सके।

प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने कहा कि शरद ऋतु की विदाई के साथ माघ शुक्ल पंचमी जहां एक ओर ऋतुराज बसंत के आगमन की सूचक है वहीं दूसरी ओर संगीत कला व विद्या की देवी वीणा वादिनी मां सरस्वती के अवतरण का दिन भी है।

बसंत पंचमी के पर्व से ही बसंत ऋतु का आगमन होता है। तथा सबको नव प्राण व उत्साह से स्पर्श करती है। इसके पश्चात विद्यालय के स्टाफ सीता पाण्डेय, सी वी अवस्थी,दुर्गेश चतुर्वेदी, संजय मिश्रा, हिमांशी शर्मा, तान्या पोरवाल, दिव्यांशी, वर्षा तोमर, काजल चौहान, अंजली पाल, राधा, सोनू दुबे,जितेन्द्र, सोमवती, गजेन्द्र चौहान और विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं ने मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।अंत मैं विद्यालय के प्रबंधक दीपक चौहान ने मुख्य अथिति प्रताप पाल को मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट की।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...