रेडीमेड संगठन का पुनर्गठन, नई कार्यकारिणी की घोषणा

Share This

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, इटावा के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने रेडीमेड संगठन के पुनर्गठन की घोषणा की। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें विनोद कुमार जैन ‘बोनू’ को अध्यक्ष, देवेंद्र कुमार को महामंत्री और गोपी यादव को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया।

रेडीमेड व्यापारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा, “रेडीमेड एक ऐसा व्यवसाय है जिससे आज के परिवेश में जनता का सीधा जुड़ाव है। चाहे कोई भी शादी समारोह हो या कोई विशेष अवसर, रेडीमेड दुकानदार हमेशा ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरी सेवा भावना के साथ पूरा करते हैं। व्यापार जगत में रेडीमेड की महत्वपूर्ण भूमिका है जो न केवल आर्थिक विकास में योगदान देती है बल्कि लोगों की जीवनशैली का भी अभिन्न हिस्सा बन चुकी है।”

इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एम.पी. सिंह तोमर, जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप, युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोरखनाथ वर्मा, धर्मेंद्र भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कनौजिया, सैया जिला संगठन मंत्री अवधेश कुमार दुबे, अनुराग वर्मा, युवा जिला उपाध्यक्ष दिलीप दुबे, शिखर पांडे, मयंक शर्मा, युवा शहर अध्यक्ष मुकेश दुबे, युवा शहर उपाध्यक्ष आशीष तिवारी और महिला जिला उपाध्यक्ष रश्मि शाक्य सहित अनेक व्यापारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...