नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स, कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को विदाई समारोह

Share This

नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स, इटावा में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अंतर्गत कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को भव्य मंचीय कार्यक्रम के साथ विदाई दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के वाइस चेयरमैन इं. अंकित तिवारी, प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, मुख्य अतिथि विदुला द्विवेदी (संगीत प्रभाकर एवं लोक नृत्य विशारद), पूनम शर्मा और योगेश दुबे (प्रधानाचार्य उच्च शिक्षा) द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने विदाई समारोह के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में 12 वर्षों का लंबा समय लगता है। इस दौरान अध्यापक और विद्यार्थी मिलकर नए अनुभवों को साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा 12 तक पहुंचते-पहुंचते विद्यार्थी शारीरिक और मानसिक रूप से जीवन की विभिन्न चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो जाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि छात्र जीवन में अनुशासित रहेंगे और ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे राष्ट्र, समाज, गुरु और माता-पिता का सम्मान कम हो।

विद्यालय के वाइस चेयरमैन इं. अंकित तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि कुशल विद्यार्थियों का निर्माण कुशल शिक्षकों की शिक्षा और विशेष परिस्थितियों में प्राप्त ज्ञान के माध्यम से ही संभव है। यह शिक्षक और छात्र दोनों की जिम्मेदारी होती है कि वे सही दिशा में प्रयास करें। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी अनुशासित, संस्कारी, समय के पाबंद और जिम्मेदार हैं, जिनके प्रयासों से विद्यालय ने जिले में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

कार्यक्रम में कक्षा 11 के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से कक्षा 12 के छात्रों को विदाई संदेश दिया। इस दौरान ‘म्यूजिकल चेयर’ और ‘बलून बर्स्ट’ जैसे गेम्स में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा 12 के छात्रों द्वारा किए गए रैंप वॉक में मानसी यादव (कक्षा 12 मार्स) को ‘मिस फेयरवेल’ और दीपक (कक्षा 12 वीनस) को ‘मिस्टर फेयरवेल’ चुना गया, जबकि गौरी यादव (कक्षा 12 मार्स) और प्रिंस राठौर (कक्षा 12 मर्करी) रनर-अप रहे।

इस अवसर पर कक्षा 12 के छात्रों के लिए ‘ओपन स्टेज फेज’ का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस सत्र में ध्रुविका शर्मा (कक्षा 12 ज्यूपिटर) का भाषण विशेष रूप से सराहनीय रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं वंश दुबे, फ्लोरिश वर्मा, नंदनी तिवारी, अंजलि राजपूत, कादंबरी पांडेय और अदिति पाठक ने किया। कार्यक्रम की सफलता में प्राची, निष्ठा चौहान, क्षमा, वंश वर्मा, अविनाश सिंह और ललित आदि का विशेष योगदान रहा।

अंत में प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने कक्षा 11 के सभी छात्रों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कक्षा 12 के छात्रों को स्मृति चिह्न प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की सफलता में अध्यापिका सीमा मिश्रा, कृष्ण गोपाल त्रिवेदी, वैभव शुक्ला, प्रियल अग्रवाल और सीसीए इंचार्ज एंजिल तोमर एवं रितु कनौजिया का विशेष योगदान रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...