पूर्ण समावेशी बजट, मध्यम वर्ग और व्यापारियों का रखा ध्यान: दीपक गुप्ता

Share This

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आगामी बजट को पूर्णतया समावेशी बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में मध्यम वर्ग, व्यापारी, किसान, मजदूर, विकलांग और महिलाओं सहित सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है।

दीपक गुप्ता ने बताया कि केन्द्रीय मोदी सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए आयकर में 12 लाख रुपये तक की छूट प्रदान की है, जिससे देश के नौकरीपेशा वर्ग और व्यापार जगत में खुशी की लहर है। व्यापारियों के लिए एमएसएमई योजना के अंतर्गत बिना किसी सुरक्षा के 10 करोड़ रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही व्यापारियों को जीएसटी जमा करने में भी छूट दी गई है, जिससे वे बिना ब्याज के पुराने देय राशि का भुगतान कर सकते हैं।

किसानों के हित में केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) की लिमिट बढ़ा दी गई है, जिससे उन्हें कृषि कार्यों के लिए अधिक ऋण सुविधा प्राप्त होगी। घरेलू गैस कनेक्शन पर दी गई राहत, महिलाओं, विकलांगों, मजदूरों, फुटपाथ वेंडर्स और आदिवासी समुदायों के लिए विशेष योजनाएं बजट की प्रमुख विशेषताएं हैं।

दीपक गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रयासों से बजट में मध्यम वर्ग और आम आदमी के हितों को प्राथमिकता दी गई है, जोकि एक सराहनीय पहल है। यह बजट देश के आर्थिक विकास और सामाजिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...