भरथना- कस्बा के मुहल्ला यादव नगर में अन्दर से बन्द एक घर में संदिग्ध अवस्था में बरामदा के कुण्डा में मफलर से फांसी के फंदे पर युवक जितेंद्र यादव (20 बर्ष) पुत्र संदेश यादव का शव झूलता मिलने से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना वाली रात उसके माता-पिता दोनों पैतृक गांव नगला जयलाल रुके हुए थे। मृतक जितेंद्र कस्बे की एक धुलाई प्रेशर की दुकान पर गाड़ियों की धुलाई का कार्य करता था। रविवार को सुबह 10 बजे घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच जरूरी साक्ष्य जुटने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा है। क्राइम इंस्पेक्टर अरिर्मदन सिंह ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले की पुनः जांच की जाएगी।
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।
