मोदी सरकार के ऐतिहासिक बजट से देश में उल्लास का माहौल : शरद बाजपेयी 

Share This

मोदी सरकार की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट पर भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार के ऐतिहासिक बजट से देश में उल्लास का माहौल है इससे मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है इसमें देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने को क्रियान्वित किया गया है, देश की जनता इस बजट से बहुत उत्साहित है। और विपक्षी दलों की हालत पतली हो गई है क्योंकि जनता इस बजट के बाद शत प्रतिशत मोदी जी के साथ होगी।

शरद बाजपेयी ने कहा कि बजट में इनकम टैक्स पर बहुत बड़ा ऐलान किया गया है यह मध्यम वर्गीय लोगों का बजट है, मध्यम वर्गीय लोगों को बहुत बड़ा तोहफा दिया गया है अब 12 लाख की वार्षिक इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा और जनता का लगभग 80 हजार रुपए बचेगा जो सीधे जनता की जेब से बचने वाला रुपया है।

    शरद बाजपेयी ने कहा कि इस बजट से देश के किसानों को भी बहुत फायदा होगा, विभिन्न तरह से बहुत सारी योजनाएं दी गई है, क्रेडिट कार्ड की लिमिट को भी 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है। साथ ही पीएम धन-धान्य कृषि योजना भी शुरू होगी।

     शरद बाजपेयी ने कहा कि इस बजट में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी विभिन्न घोषणाएं की गई हैं और हवाई सेवा के लिए क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं जिसमें 120 नये शहरों में एयरपोर्ट की व्यवस्था की जाएगी। बजट में सरकार द्वारा नया इनकम टैक्स बिल अगले हफ्ते लाया जाएगा ।

    शरद बाजपेयी ने कहा कि इस बजट में युवा बेरोजगारों का भी ध्यान रखा गया है, मेक इन इंडिया, मेक फार वर्ल्ड को बढ़ावा दिया गया है, स्टार्ट अप लोन 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ किया गया है। नई लैदर स्कीम से 22 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, लैदर व्यापारियों को सहूलियतें एवं ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

    शरद बाजपेयी ने कहा कि ये बजट अन्नदाता, नारी शक्ति, गरीब युवाओं के लिए खास है। इस बजट में कैंसर की दवा को सस्ता किया गया है साथ ही 36 जीवन रक्षक दवाएं ड्यूटी फ्री की गई है, जिससे दवाइयां सस्ती हो जायेंगी। इस बजट में मध्यम वर्गीय लोगों को ध्यान में रखते हुए मोबाइल, टीवी, एल ई डी, एल सी डी, लैदर का सामान, कपड़े का सामान सस्ता किया गया है, इलैक्ट्रिक गाड़ियां आदि सस्ती की गई हैं।

    शरद बाजपेयी ने कहा कि डेयरी एवं मछली पालन पर 5 लाख तक का लोन दिया जाएगा, इंश्योरेंस सेक्टर में 100 फीसदी FDI के साथ हेल्थ सेक्टर के लिए भी बड़े ऐलान किए गए हैं, सूक्ष्म उद्यमों के लिए क्रेडिट कार्ड की सीमा 5 लाख की गई है और अगले 5 साल में अतिरिक्त 1.5 लाख करोड़ का क्रेडिट भी।

      शरद बाजपेयी ने कहा कि MSME क्रेडिट गारंटी कवर को 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ किया गया है। साथ ही देश खिलौना उत्पादन का ग्लोबल हब भी बनेगा और MSME में महिला उद्यमियों के लिए लोन मिलेगा, 1 लाख करोड़ रुपए का अर्बन चैलेंज फंड होगा, 50 टाप पर्यटन क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा।

     शरद बाजपेयी ने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा पेश किए गए बजट से विपक्षियों की नींद हराम होने वाली है क्योंकि जनता अब पूरी तरह से जान चुकी है कि हमारे लिए काम करने वाली सरकार सिर्फ मोदी सरकार है इसीलिए जनता अब पूरी तरह से मोदी जी के साथ है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...