एजुकेशनल कैरियर काउंसलिंग कॉन्फ्रेंस का आयोजन

Share This

अंजुमन हुसैनियां कमेटी की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में युवा पीढ़ी को बेहतर करियर चुनने के लिए एक एजुकेशनल कैरियर काउंसलिंग कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 2 फरवरी, रविवार को सुबह 10 बजे से इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान, इटावा में आयोजित किया जाएगा।

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के अध्यक्ष हाजी सरफराज मुस्तफा ने एक प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह इटावा में पहली बार इस तरह का बड़ा आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी, जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और प्रदेश भर के कई प्रोफेसर व शिक्षा शास्त्री शामिल होंगे। इन विशेषज्ञों का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है।

इस कार्यक्रम में डॉ. सैयद मो. फजलुल्लाह चिश्ती (फाउंडर एवं डायरेक्टर, फला रिसर्च फाउंडेशन, दिल्ली), समीर सिद्दीकी (एलिफ एकेडमी, दिल्ली), डॉ. मो. मोहिबुल हक (प्रोफेसर, एएमयू, अलीगढ़), मो. शारिक अल्वी (कानपुर), मो. अजमल अब्बासी (दिल्ली), सैयद जैनुल आबेदीन (लखनऊ), और मो. आसिम (दिल्ली) जैसे प्रतिष्ठित शिक्षाविद् अपने अनुभव साझा करेंगे।

हाजी सरफराज मुस्तफा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के हौसलों को बढ़ाना और उन्हें उनके शैक्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करना है। उन्होंने शहर के सभी यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के इंटर कॉलेजों, सरकारी व अर्द्ध सरकारी विद्यालयों के जिम्मेदारों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।

कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। प्रेसवार्ता के दौरान हाजी वसीम, हाजी दिलशाद, हाजी इलियास राइन, हाजी सकलैन, असरार अहमद, मो. शुऐब रूमी, मौजुद्दीन, खुर्शीद अहमद, कासिम फारूकी, साबिर राइन और शकील जैसे गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयचन्द्र और मुहम्मद गौरी का इकदि‍ल में हुआ था युद्ध

पृथ्‍वीराज चौहान को 1192 ई0 में तराईन के द्वि‍तीय युद्ध में मुहम्‍मद गौरी  ने पराजि‍त  कर 1193ई0 में कन्‍नौज्‍ा पर आक्रमण  कर आसई में...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...