एक जनवरी से शुरू हुए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह का समापन शुक्रवार को परिवहन कार्यालय में हुआ। इस अवसर पर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार ने बताया कि इस माह के दौरान 50 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक, गायन, निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पंचायत स्तर पर भी नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आम जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
सड़क सुरक्षा के इस जागरूकता कार्यक्रम में एआरएम रोडवेज मयंक सिंह, यातायात उपनिरीक्षक ओमप्रकाश शुक्ला सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
