Friday, October 3, 2025

स्थापना दिवस पर बेस्ट एम्प्लॉई अवार्ड से सम्मानित हुए विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट कर्मचारी

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS) सैफई में 24 जनवरी 2025 को यू पी यू एम एस एम्प्लॉइज एसोसिएशन का स्थापना दिवस पूरे जोश और से मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहना और उनकी उपलब्धियों को मान्यता देना था। यह आयोजन कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल और सहयोग को बढ़ावा देने का एक अहम अवसर बना।

इस अवसर पर यू पी यू एम एस एम्प्लॉइज एसोसिएशन ने कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देते हुए “बेस्ट एम्प्लॉई अवार्ड” प्रदान किए। सम्मानित होने वालों में आर.के. बेस्नेट (कंप्यूटर प्रोग्रामर), नर सिंह यादव (सहायक अभियंता), राम नारायन (सहायक कार्यालय अधिकारी), सुलेख चंद्र (सैनिटेशन अधिकारी), रत्नेश कुमार यादव (लाइब्रेरियन), और विनोद पटेल (लाइब्रेरियन) शामिल थे। इन कर्मचारियों के योगदान को न केवल संगठन ने बल्कि सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सराहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पंकज जैन उपस्थित रहे। उनके साथ डीन चिकित्सा संकाय डॉ. आदेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.पी. सिंह, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय मिश्रा, डॉ. विश्व दीपक, और डॉ. गणेश वर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा, फॉरेंसिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वेदांत कुलश्रेष्ठ और वरिष्ठ लेखाधिकारी विपिन गुप्ता ने भी समारोह की गरिमा बढ़ाई। इन सभी ने संगठन की सराहना करते हुए इसे कर्मचारियों और विश्वविद्यालय के विकास में एक मजबूत आधार बताया।

इस आयोजन में पत्रकारिता जगत की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा (एबीपी न्यूज), आशीष बाजपेयी (इटावा लाइव), वी.पी. सिंह (दैनिक जागरण), और प्रदीप कुमार (अमर उजाला) ने समारोह में भाग लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कुलपति डॉ. पंकज जैन ने अपने भाषण में एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद यादव द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने संगठन की उपलब्धियों और कर्मचारियों के हितों के लिए की जा रही पहल को सराहा। साथ ही, उन्होंने संगठन के प्रयासों को विश्वविद्यालय के विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया।

डीन चिकित्सा संकाय डॉ. आदेश कुमार और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.पी. सिंह ने भी एसोसिएशन के कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने संगठन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया और कहा कि एसोसिएशन का काम न केवल कर्मचारियों के हित में है, बल्कि यह विश्वविद्यालय के समग्र विकास में भी सहायक है।

कार्यक्रम में यूनियन के महामंत्री राजीव कुमार, उपाध्यक्ष अमित शुक्ला, जहीरुद्दीन, राजेश यादव, जंत्री प्रसाद वर्मा, गौरव श्रीवास्तव, स्वदेश दीक्षित, अमित सिंह, राजेश कुमार, सुदीप भदौरिया, राजेंद्र अनुरागी, और प्रहलाद शुक्ला सहित कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों और कर्मचारियों के हित में किए जा रहे कार्यों की चर्चा की। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन और सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी ने संगठन और विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का वादा किया।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

पूर्व अधिकारी