ऊबड़-खाबड़ गलियों में कीचड़ से परेशानी, कई लोग हो चुके हैं घायल

Share This

बसरेहर, ग्राम पंचायत चकवा बुजुर्ग में ऊबड़-खाबड़ गलियों के कारण इन गलियों में कीचड़ भर गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन गंदे और कीचड़ से भरे रास्तों से निकलने के दौरान कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गली व नालियों में भरा कीचड़ उनकी दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है। शांति देवी ने बताया कि जब वह खेतों की ओर जा रही थीं, तो कीचड़ में फिसलकर उनके हाथ में चोट लग गई। प्रेमलता देवी ने भी बताया कि जब वह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थीं, तो कीचड़ में गिरने से उनका हाथ फैक्चर हो गया। इसके अलावा कई अन्य ग्रामीणों ने भी इसी तरह की घटनाओं का जिक्र किया और बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान और अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मी तो आते हैं, लेकिन नालियों का मलवा सड़कों पर ही छोड़ देते हैं, और कूड़ा गाड़ी न होने के कारण यह मलवा फिर से नालियों में भर जाता है। सफाई कर्मचारी धर्म कुमार ने बताया कि कूड़ा हटाने वाली गाड़ी चार महीने से खराब पड़ी हुई है, और कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि उन्हें इस कीचड़ और गंदगी से राहत मिल सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...