पारिवारिक कलह से परेशान व्यक्ति ने हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़कर की आत्महत्या

Share This

ऊसराहार थाना क्षेत्र के कुंइता गांव में पारिवारिक कलह से परेशान एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान विपिन कुमार के रूप में हुई है, जो रविवार सुबह गांव से करीब 300 मीटर दूर खंभे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर बैठे।

घटना का पता तब चला जब सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने विपिन का शव हाईटेंशन लाइन के खंभे से लटका देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार, विपिन पिछले चार वर्षों से मानसिक तनाव में थे। उनकी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था, जिसके कारण पत्नी बच्चों को लेकर अलग रह रही थी। घटना से एक दिन पहले, शनिवार को विपिन इसी विवाद को लेकर कोर्ट में तारीख पर गए थे।

थानाध्यक्ष मंसूर अहमद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अन्य पहलुओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है।विपिन की मौत से उनके परिजनों और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यदि विपिन की समस्याओं का समाधान हो पाता, तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...