‘कोहिनूर फैशन’ शोरूम का भव्य शुभारंभ, पूर्व मंत्री सुखदा मिश्रा ने दी शुभकामनाएं

Share This

शहर के रोडवेज तिराहा निकट फर्रूखाबाद फाटक स्थित देव कॉम्प्लेक्स में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता और महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनीता अन्नू गुप्ता व वैशाली गुप्ता के नवीन प्रतिष्ठान ‘कोहिनूर फैशन’ का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और सांसद सुखदा मिश्रा ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया और गुप्ता परिवार को शुभकामनाएं दीं।

शुभारंभ कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुखदा मिश्रा ने गुप्ता परिवार को नवीन प्रतिष्ठान के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान शहर के लिए महिलाओं के फैशन में एक नई दिशा स्थापित करेगा। उन्होंने प्रतिष्ठान की सफलता के लिए अपना आशीर्वाद भी प्रदान किया।

 

‘कोहिनूर फैशन’ के प्रोपराइटर अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता ने बताया कि शोरूम का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करना है। शादी सीजन में ग्राहकों को विशेष ऑफर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। शोरूम महिलाओं के फैशन के नवीनतम रुझानों के साथ हर अवसर के लिए डिजाइनर कलेक्शन उचित दरों पर उपलब्ध कराएगा।

शोरूम में महिलाओं के लिए डिजाइनर साड़ी, सूट और लहंगों की विशाल रेंज और वेरायटी उपलब्ध है। प्रोपराइटर ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि एक ही छत के नीचे महिलाओं को विभिन्न ब्रांड की उच्च गुणवत्ता वाली वस्त्र सामग्रियां उचित दरों पर प्रदान की जाएं।

शुभारंभ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, शोरूम प्रोपराइटर व जिला महामंत्री अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता, विनीता गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, वैशाली गुप्ता और साक्षी गुप्ता सहित शहर के कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।

इस प्रतिष्ठान के उद्घाटन से स्थानीय जनता और खासतौर पर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। शहरवासियों ने गुप्ता परिवार के इस प्रयास की सराहना की और शोरूम की सफलता की कामना की। ‘कोहिनूर फैशन’ का उद्देश्य शहर में महिलाओं के फैशन की नई पहचान स्थापित करना है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...