नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

Share This

इटावा। इन्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी, विश्व हिन्दू परिषद एवं अपना दल (एस) के संयुक्त तत्वाधान में सुन्दरपुर रोड स्थित श्री बालाजी (धर्मार्थ) आई हॉस्पीटल में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला अंधता निवारण समिति, इटावा के सहयोग से 19 नेत्र रोगियों के सफल ऑपरेशन किए गए। ऑपरेशन की प्रक्रिया को डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. योगश, डॉ. तपस्या और हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एस.के. दुबे ने अंजाम दिया।

शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट देवेन्द्र पाल, जिला महामंत्री बार एसोसिएशन, इटावा, और ममता कुशवाहा, जिला मंत्री भाजपा, शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार वर्मा, श्रीराम फर्टिलाइजर्स के जनरल मैनेजर सुशील तिवारी, जू. स्टोर ऑफिसर देवराज पटेल, स्वास्थ्य प्रभारी नूतन मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार चौधरी और दीपक द्विवेदी उपस्थित रहे।

आयोजन के प्रमुख चेयरमैन डॉ. केके सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में 19 मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया और यह सुनिश्चित किया गया कि भविष्य में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन लगातार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रयास जरूरतमंदों की सहायता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

अपना दल (एस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और इन्डियन रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. हरीशंकर पटेल ने इस अवसर पर डॉ. एस.के. दुबे की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह जिले और आस-पास के नेत्र रोगियों के लिए एक अद्वितीय सेवा प्रदान कर रहे हैं। उनकी सेवा से समाज के गरीब और जरूरतमंद वर्ग को काफी लाभ हो रहा है।

शिविर की सफलता में अपना दल (एस) के जिला सचिव डॉ. सुधीर (पंकज) और उनकी टीम का योगदान सराहनीय रहा। इसके साथ ही श्री बालाजी आई हॉस्पीटल के स्टाफ, जिनमें डॉ. रंजना, डॉ. विनीता, डॉ. अनिमेष दुबे, मोनू दीक्षित, मनोज प्रताप सिंह, सृष्टि राजपूत और हरिओम शंखवार का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

भारेश्वर मंदि‍र – जनपद का सबसे वि‍शाल और प्राचीन मंदि‍र दूसरा नहीं

भरेह का इति‍हास तो बक्‍त के पंछि‍यों सा उड़ गया लेकि‍न  अपने पद चि‍न्‍ह  यहां  के भारेश्‍वर  मंदि‍र और कि‍ले  के अवशेषों  के रूप ...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...