ट्यूबवेल के स्टार्टर में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत

Share This

गांव मीरखपुर पुठिया  शनिवार शाम को इटावा जिले के मीरखपुर पुठिया गांव में खेत में पानी लगाने गए दो सगे भाइयों की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक भाइयों में बड़े भाई रामऔतार (62) और छोटे भाई अज्ञाराम (57) शामिल हैं, जो रिटायर्ड पुलिस अधिकारी थे। रामऔतार दो साल पहले दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, जबकि अज्ञाराम सीआरपीएफ में एसआई के पद से रिटायर्ड थे।

बताया गया है कि दोनों भाइयों की गांव में लगभग 20-20 बीघा ज़मीन थी और रिटायरमेंट के बाद वे खेती-बाड़ी का काम कर रहे थे। शनिवार को दोनों अपने खेत में गेहूं की बुवाई के बाद पानी लगाने के लिए गए थे। पानी लगाने के बाद शाम को रामऔतार ने ट्यूबवेल का स्टार्टर बंद करने के लिए पानी से बाहर निकलकर नंगे पैर ही स्टार्टर का बटन दबाया, और जैसे ही वह बटन दबाया, वह करंट की चपेट में आ गए। यह देख उनका छोटा भाई अज्ञाराम दौड़े हुए रामऔतार को बचाने के लिए गए, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए और उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

करीब एक घंटे बाद पास के खेत में काम कर रहे एक किसान ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिन्होंने तुरंत दोनों भाइयों को सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (आईवीवी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रामऔतार के छोटे भाई रामबहादुर ने बताया कि वह कुल पांच भाई थे। रामनाथ सबसे बड़े थे, इसके बाद रामबहादुर, रामऔतार, अज्ञाराम और सबसे छोटे इच्छाराम थे। इस दिल दहलाने वाली घटना के बाद आईवीवी में बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...