भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला विधी (साम्हों) के मूल निवासी भालाफेंक के पैरा एथलीट्स खिलाडी अजीत सिंह यादव को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु द्वारा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरूस्कार 2024 भेंटकर सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित उक्त भव्य विशेष समारोह के दौरान युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरूस्कार 2024 के लिए घोषित खेल पुरूस्कारों के लिए 47 खिलाडियों को विभिन्न पुरूस्कारों से पुरूस्कृत किया गया। जिसमें इटावा के खिलाडी अजीत सिंह यादव को अर्जुन पुरूस्कार 2024 भेंटकर सम्मानित किया गया।

