आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 173 पद खाली, 3,664 आवेदन प्राप्त

Share This

इटावा। जिले के आठ ब्लॉकों में कुल 173 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद खाली हैं। महिला बाल विकास विभाग की ओर से पहले चरण में 144 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसके बाद कुल 3,664 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन पदों के लिए इंटर पास योग्यता निर्धारित है, लेकिन आवेदन करने वाली अधिकतर महिलाएं परास्नातक हैं।

20 फीसदी आवेदनकर्ताओं ने एमए या अन्य विषयों से परास्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जबकि स्नातक करने वाली महिलाओं की संख्या अधिक रही है। कई आवेदनकर्ता विज्ञान संकाय से स्नातक हैं। करीब 50 फीसदी आवेदनकर्ता इंटरमीडिएट पास हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में कुछ ऐसे भी आवेदन किए गए हैं जो सम्बंधित क्षेत्र के निवासी नहीं हैं। इसके अलावा, गलत अभिलेखों के साथ आवेदन करने वालों को निरस्त किया जा रहा है।

विभाग का कहना है कि सत्यापन का काम जारी है और दो महीने के अंदर भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। इटावा, सैफई, ताखा, चकरनगर, भरथना और जसवंतनगर तहसील के आठ ब्लॉकों में कुल 1,564 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें से 173 केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद रिक्त हैं। सबसे अधिक रिक्तियां बसरेहर में हैं, जबकि सबसे कम रिक्तियां सैफई में हैं।

लोकसभा चुनाव के कारण भर्ती प्रक्रिया में कुछ देरी आई थी, लेकिन अब विभाग ने सत्यापन कार्य शुरू कर दिया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि साढ़े तीन हजार से अधिक आवेदन सत्यापन के लिए आए हैं, जिसका काम 15 दिन में पूरा किया जाएगा। वे आश्वस्त हैं कि दो महीने के अंदर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...