चकरनगर में आयोजित 42 किलोमीटर चंबल मैराथन में भिंड के आकाश ने मारी बाजी, अन्य धावकों को मिले पुरस्कार

Share This

चकरनगर। चंबल घाटी में आयोजित 42 किलोमीटर लंबी चंबल मैराथन में विभिन्न जिलों के धावकों ने भाग लिया। इस मैराथन में भिंड के आकाश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता में इटावा, जालौन, औरैया और भिंड के धावक शामिल हुए थे।

मैराथन का आयोजन सिद्धनाथ मंदिर से हुआ, जो लखना-सिंड़ौस मार्ग, बल्लो गढ़िया, भिंड के सनावई, हारकेपुरा, औरैया के जुहीखा और तातारपुर से होते हुए संपन्न हुई। इस दौरान सभी स्थानों पर धावकों का जोरदार स्वागत किया गया, और लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मैराथन में देवेंद्र सिंह यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि सत्यम भदौरिया ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। मुरैना के शैलेंद्र सिंह राठौर चौथे और उदित यादव पांचवें स्थान पर रहे। मैराथन को सफल बनाने में महेश द्विवेदी, देवेंद्र सिंह फरैया और डॉ. राजेश सिंह चौहान का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इतिहासकार देवेंद्र सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि सूरज रेखा त्रिपाठी, खेल प्रशिक्षक भुवनेश कुमार, चंवल परिवार के संयोजक चंद्रोदय सिंह चौहान, और किसान नेता रामशंकर सिंह और गजेंद्र सिंह ने विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए।

चंबल संग्रहालय के महानिदेशक डॉ. शाह आलम राणा ने इस अवसर पर कहा कि चंबल प्रदेश की स्थापना के लिए औरैया, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, आगरा, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, दतिया, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, बारा, जगम्मनपुर, भदावर भूमि और सबलगढ़ को शामिल किया जाना चाहिए, ताकि इस क्षेत्र का और विकास हो सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

भारेश्वर मंदि‍र – जनपद का सबसे वि‍शाल और प्राचीन मंदि‍र दूसरा नहीं

भरेह का इति‍हास तो बक्‍त के पंछि‍यों सा उड़ गया लेकि‍न  अपने पद चि‍न्‍ह  यहां  के भारेश्‍वर  मंदि‍र और कि‍ले  के अवशेषों  के रूप ...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी