स्वच्छता ही सेवा सम्मान समारोह में सफाई प्रहरियों और बच्चों का सम्मान

Share This

इटावा जनपद प्रदर्शनी के तत्वावधान में रविवार की शाम स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत स्वच्छता ही सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष डॉ. हरीशंकर पटेल के संयोजन में स्वच्छता अभियान में विशेष योगदान देने वाले स्वच्छता प्रहरियों और पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को अंग वस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि, नगर पालिका परिषद इटावा के अधिशाषी अधिकारी श्री विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि इटावा में इस तरह का स्वच्छता कर्मियों के सम्मान का कार्यक्रम पहली बार आयोजित हुआ है। यह आयोजन प्रेरणादायक है और आने वाले समय में इसे प्रदर्शनी के सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रमों में स्थान मिलेगा। उन्होंने ब्रांड एंबेसडर हरीशंकर पटेल और उनकी टीम को बधाई दी।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वच्छता से जुड़े गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।जश्वी पटेल ने “स्वच्छता की ज्योति जागी रे” थीम पर सोलो डांस प्रस्तुत किया। समृद्धि वर्मा ने “गाड़ी वाला आया, घर से कचरा लेगा” पर नृत्य के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।

इसके अलावा, स्वच्छ भारत मिशन इटावा नगरीय 2.0 के परियोजना विश्लेषक जयवीर सिंह ने पीपीटी के माध्यम से कूड़ा निस्तारण प्रक्रिया को समझाया, और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अर्बन कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार ने कूड़े से कम्पोस्ट बनाने की जानकारी दी।

पूरे वर्ष नियमित और निष्ठापूर्वक सफाई कार्य करने वाले किशन कुमार और श्रीमती निशा देवी को अंग वस्त्र, प्रमाण पत्र, और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सभी वार्डों के सफाई नायकों और पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक राकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

प्राथमिक वर्ग: प्रथम: ऋषि द्वितीय: जश्वी पटेल तृतीय: अनन्या जूनियर वर्ग: कुर्मी क्षत्रिय महासभा की आकांक्षा (प्रथम), सिद्धि वर्मा (द्वितीय), अग्रिमा पटेल (तृतीय) कंपोजिट विद्यालय शांति कॉलोनी की मुस्कान (प्रथम), आकृति (द्वितीय), अनन्या (तृतीय) ऑक्सफोर्ड पब्लिक जूनियर स्कूल के काव्यांश, आर्यन (द्वितीय), ऋतू (तृतीय) वरिष्ठ वर्ग: बालिका अनुश्री वर्मा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव यादव, भारतीय योग संस्थान के डॉ. श्रीकांत वर्मा, रेडक्रॉस सोसाइटी के डॉ. केके सक्सेना, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संयोजक ने सभी अतिथियों का मंच पर सम्मान किया। इस अवसर पर स्वच्छता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...