यूपी बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी, 44,495 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Share This

इटावा। यूपी बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल निर्धारित हो चुका है, और फरवरी से प्रायोगिक परीक्षा के साथ बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इस बार के बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ अपनी पहचान प्रमाण (आधार आईडी या पैन कार्ड) भी दिखाना होगा, तभी उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। विभाग की ओर से इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले के 44,495 से अधिक हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इसके लिए 69 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। हालांकि अभी तक प्रवेश पत्र जारी नहीं हुए हैं, लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि महीने के अंत तक प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

विभाग ने इस बार परीक्षा की प्रक्रिया को और भी सुव्यवस्थित बनाने के लिए एक नई पहल की है। यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र अब स्कूलों के अलावा बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे। इससे छात्र आसानी से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ रेग्युलर (संस्थागत) विद्यार्थियों के लिए होगी। प्राइवेट बोर्ड परीक्षार्थियों को यह सुविधा नहीं दी जाएगी।

परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने प्रवेश पत्र के साथ साथ पहचान प्रमाण जैसे आधार आईडी या पैन कार्ड लेकर ही परीक्षा केंद्र पहुंचे, ताकि किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...