बकेवर: थाना क्षेत्र के गांव कोठी शेरपुर में बकरियों को लेकर हुए विवाद में एक युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी गई। पीड़ित युवक वीरेंद्र कुमार के बेटे शनि को पड़ोसी छोटे और उसके परिवार वालों ने लाठी-डंडों से पीटा।
घटना गुरुवार दोपहर की है। शनि अपने घर से खेतों पर बकरियां चराने गया था। इसी दौरान उसकी बकरियां छोटे के दरवाजे के पास चली गईं। इस बात को लेकर छोटे और शनि के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि छोटे और उसके परिवार वालों ने मिलकर शनि को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
घायल शनि को इलाज के लिए 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीरेंद्र कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने छोटे, उसके भाई और मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।
