सड़क किनारे खुले विद्युत ट्रांसफार्मरों से हादसों का खतरा, सुरक्षा जाली की मांग

Share This

भरथना। सड़क के फुटपाथों पर लंबे समय से बिना सुरक्षा जाली के रखे गए विद्युत ट्रांसफार्मरों से आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। इन ट्रांसफार्मरों के आसपास सुरक्षा की कोई व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर चलने वाले लोग और मवेशी इसके शिकार हो चुके हैं। खासकर सिंचाई विभाग के गेट के पास जवाहर रोड के किनारे रखे विद्युत ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा जाली नहीं है, और उसकी केबल भी जमीन पर बिखरी हुई है। इसके कारण वहां से गुजरने वाले लोग और मवेशी कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

वहीं, आजाद रोड पर रखे गए विद्युत ट्रांसफार्मर के सामने भी सड़क की ओर कोई सुरक्षा जाली नहीं है। इसके चलते कई मवेशी इससे टकराकर घायल हो चुके हैं। इसके अलावा, बालूगंज प्रमुख मार्ग से सटे रखे ट्रांसफार्मर के आसपास भी सुरक्षा जाली नहीं है, जबकि इस मार्ग पर दिन-रात वाहन सवार और पैदल लोग आते-जाते रहते हैं। इन परिस्थितियों में स्थानीय लोग और व्यापारियों ने मांग की है कि इन खुले ट्रांसफार्मरों के आसपास जल्द से जल्द सुरक्षा जाली लगाई जाए, ताकि किसी प्रकार का बड़ा हादसा न हो।

संबंधित विभाग के जेई राजकमल ने इस बारे में जानकारी दी कि सड़क किनारे रखे गए सभी खुले ट्रांसफार्मरों का सर्वे कराया जा चुका है और शीघ्र ही इन पर सुरक्षा जाली लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग इस समस्या को गंभीरता से ले रहा है और जल्द ही सभी ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित किया जाएगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेजों ने इटावा छोड़ने का फरमान दि‍या

इस बीच ह्यूम  ने एक और दूरदर्शी कार्य कि‍या था। उन्‍होंने  इटावा में  स्‍ि‍थत खजाने का एक बड़ा भाग आगरा भेज दि‍या था तथा...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...