साइट न चलने से किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही, परेशान हैं किसान

Share This

बकेवर। साइट न चलने के कारण किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है, जिससे किसानों में निराशा और चिंता का माहौल बना हुआ है। किसान सेवा केंद्रों के चक्कर लगाते किसानों को उम्मीद थी कि उनकी रजिस्ट्री हो जाएगी, लेकिन साइट में समस्या के चलते काम रुक गया है। किसानों का आरोप है कि कई दिनों से वे जनसेवा केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी उनकी रजिस्ट्री पूरी नहीं हो पा रही है।

महेवा ब्लॉक में कुल 91 ग्राम पंचायतें हैं, जिनके किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो रही है। हालांकि, साइट के न चलने के कारण रजिस्ट्री में भारी रुकावट आई है। यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है, और किसान दिनभर कैंपों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। किसानों को किसान सम्मान निधि समय से न मिलने का डर सता रहा है, क्योंकि रजिस्ट्री का काम पूरा नहीं हो पा रहा।

ग्राम कंढैय्या निवासी रामहेत ने बताया कि वह चार बार जनसेवा केंद्र पर अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराने गए हैं, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी। उन्होंने कहा, “अब तक मेरी रजिस्ट्री नहीं हो पाई है, और यह समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।”

जनसेवा केंद्र की संचालिका वर्तिका ने बताया कि साइट न चलने के कारण किसानों की रजिस्ट्री में समस्या आ रही है। उन्होंने कहा, “आधार कार्ड में जुड़ी फोन नंबर पर ओटीपी आता है, लेकिन दो बार ओटीपी आने के बाद भी साइट काम नहीं कर रही है। इस कारण हम किसानों की रजिस्ट्री नहीं कर पा रहे हैं।”

किसानों का कहना है कि अगर यह समस्या जल्द हल नहीं होती है, तो उन्हें किसान सम्मान निधि और अन्य लाभों से वंचित रहना पड़ सकता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...