पर्यावरण संरक्षण हेतु बैठक, “एक थाली-एक थैला” अभियान पर चर्चा

Share This

इटावा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण गतिविधि इटावा विभाग द्वारा हरित कुंभ (प्लास्टिक मुक्त) प्रयागराज कुंभ मेला के लिए एक थाली-एक थैला अभियान में सहभागिता हेतु भरथना में बैठक का आयोजन यूनीक लेडीज क्लब के तत्वावधान में किया गया। इस बैठक में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए अहम कदम उठाए गए।

बैठक में विभाग प्रचारक यशवीर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का पर्यावरण संरक्षण में योगदान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला में श्रद्धालुओं को पालीथिन का उपयोग नहीं करना चाहिए और इस दिशा में सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

जिला शैक्षणिक प्रमुख डा. निर्मल चंद्र बाजपेयी, जो बैठक में प्रधानाचार्य के रूप में उपस्थित थे, ने कहा कि पालीथिन हमारे जीवन में अभिशाप बन गई है और इसके उपयोग से पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने इस मुद्दे पर जोर देते हुए कहा कि प्रयागराज कुंभ मेला को हरित कुंभ बनाना है। इसके लिए पूरे देश से “एक थाली-एक थैला” अभियान के तहत थैलियां इकट्ठा की जा रही हैं, जिन्हें कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत इकट्ठा किए गए थैले पूरी तरह से पालीथिन मुक्त हैं और यह कुंभ मेला में श्रद्धालुओं को दी जाएगी ताकि वे पालीथिन का उपयोग करने से बच सकें। इस अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है और थैला भी पर्याप्त संख्या में तैयार कर लिया गया है।

इस बैठक में स्थानीय समाज के कई प्रमुख सदस्य, क्लब सदस्य और पर्यावरण कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभी ने इस अभियान को सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...