ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Share This

इटावा। दिल्ली हावड़ा डाउन लाइन रेल मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में रेलवे पटरी पर काम करने वाले मजदूर की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा सोमवार सुबह हुआ जब अभिषेक कुमार (21) पुत्र अरुण कुमार, जो कि रेलवे में कर्मी थे, अपने काम के सिलसिले में रेलवे लाइन पर ग्रीसिंग का काम कर रहे थे।

अभिषेक कुमार थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के निवासी थे और उनका परिवार गांव संतोषपुर अड्डा का रहने वाला था। वह ठेकेदार के साथ रेलवे लाइन पर काम करते थे। हादसे के समय वह आगरा की ओर से कानपुर जाने वाली तेज रफ्तार लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। यह घटना खंबा नंबर 1145/16 के पास घटी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही अभिषेक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, खासकर उनके छोटे भाई अमन (17), बहन, पत्नी अंजली और मां गुलाबवती की हालत खराब थी। अभिषेक घर का बड़ा बेटा था और रेलवे लाइन पर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था।

घटना की सूचना के बाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभिषेक की शादी डेढ़ साल पहले साम्हो के गांव जाहरपुरा में हुई थी। अब उनके परिवार में केवल उनका छोटा भाई और अन्य सदस्य ही हैं।

मृतक के परिजनों ने रेलवे से मुआवजे की मांग की है। अभिषेक के पिता अरुण कुमार ने बताया कि उनका बेटा रोज की तरह काम पर गया था, लेकिन ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। परिवार ने रेलवे प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए कहा है कि इस दर्दनाक हादसे के बाद उनके जीवन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...