मूंगफली भंडारण से हाईवे पर वाहनों का आवागमन प्रभावित

Share This

जसवंतनगर: दो सप्ताह से जसवंतनगर के वेयर हाउस में मूंगफली का भंडारण किया जा रहा है, जिसके कारण हाईवे की सर्विस रोड पर मूंगफली लदे ट्रकों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। इस स्थिति के कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। ये ट्रक झांसी में नेफेड द्वारा मूंगफली की खरीद के बाद भंडारण के लिए यहां आए हुए हैं। नगर के बस स्टैंड के समीप स्थित उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण गृह के प्रबंधक विवेक शाक्य ने बताया कि 23 दिसंबर से यहां मूंगफली का भंडारण चल रहा है। भंडारण केंद्र की कुल क्षमता 18,620 मीट्रिक टन की है, जिसमें से आधे स्थान पर घान का भंडारण हो चुका है और बाकी स्थान में मूंगफली का भंडारण जारी है।

प्रबंधक विवेक शाक्य ने बताया कि भंडारण केंद्र के मुख्य द्वार पर एक पंपलेट चस्पा किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि मूंगफली का भंडारण हाउसफुल हो चुका है। इस कारण लोडेड ट्रक मुख्य द्वार के बाहर खड़े हुए हैं और उनके खड़े होने से हाईवे पर वाहनों की गति धीमी हो गई है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो रही है।

निगम प्रशासन द्वारा मूंगफली के भंडारण से संबंधित समस्या को शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। वाहन चालकों और यात्रियों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें ताकि वाहनों के आवागमन में कोई रुकावट न हो। स्थानीय प्रशासन को इस पर ध्यान देने और ट्रकों के खड़े होने के कारण होने वाली समस्या को हल करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इष्‍टि‍कापुरी का बदला हुआ नाम है इटावा

कति‍पय वि‍द्वानों  के मतानुसार आगरा जि‍ला के बटेश्‍वर  से लेकर  भरेह तक के मार्ग को इष्‍टपथ  के नाम से जाना जाता है। इष्‍टि‍कापुरी के...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...