पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बयान, कुंभ पर राजनीति करने से बचें अखिलेश यादव

Share This

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कुंभ मेले पर राजनीति करने से बचने की सलाह दी है पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने। शनिवार को प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित चक्रव्यूह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव राजनीति आगे-पीछे कर सकते हैं, लेकिन कुंभ को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

कुंभ मेले के बारे में बात करते हुए मंत्री ने कहा कि 13 तारीख से शुरू होने वाले इस महाकुंभ में लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे और डुबकी लगाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार कुंभ में स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। मंत्री जयवीर सिंह ने सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी ठंड में स्नान को लेकर चिंता जताना समझ से परे है।

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सनातन संस्कृति पर हमले आज से नहीं, बल्कि आदिकाल से होते आ रहे हैं। मुगलों और अंग्रेजों के समय में सनातन धर्म को समाप्त करने की कोशिश की गई, लेकिन यह धर्म मजबूत था, है और रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और उत्तर प्रदेश सरकार इस सनातन विरासत को संरक्षित करने का काम कर रही हैं।

मंत्री ने महाकुंभ के दौरान 50 से 60 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान जताया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर भी टिप्पणी की। केजरीवाल के भाजपा और कांग्रेस के गठबंधन के आरोप पर मंत्री ने कहा कि वह रोज उल-जुलूल बयान देते हैं और उनके पार्टी की शुरुआत ही फर्जीवाड़े से हुई थी, जब अन्ना हजारे के आंदोलन को खत्म करके आप पार्टी की स्थापना की गई थी।

प्रदेश में मंदिरों के संरक्षण के सवाल पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह विभाग का मुद्दा नहीं है। मंदिरों के संरक्षण का कार्य सरकार और संबंधित विभागों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने इस बात को भी स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी यूं तो इस धरा पर अनेकों पशु विचरण करते हैं भारत...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...