आरपीएफ की तत्परता से अनजाने में अलग हुए परिवार को मिला फिर से साथ

Share This

इटावा जंक्शन पर शुक्रवार रात एक दिलचस्प और सराहनीय घटना घटी जब आरपीएफ ने अनजाने में अलग-अलग ट्रेनों में सवार एक परिवार को फिर से मिलवा दिया। खास बात यह है कि जिन दो ट्रेनों में परिवार के सदस्य सवार थे, दोनों का स्टापेज इटावा में नहीं था।

मधुवनी, बिहार के निवासी नकीरुल हसन अपनी पत्नी गुलाब शाह और दो वर्षीय बेटी के साथ दिल्ली से बिहार जा रहे थे। उन्हें स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पकड़नी थी, लेकिन भीड़ के कारण, पति नकीरुल हसन अपनी बेटी को लेकर दुरंतो एक्सप्रेस में चढ़ गए, जबकि पत्नी गुलाब शाह स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में बैठ गईं। कुछ देर बाद जब ट्रेनें चल पड़ीं तो दोनों को अपने परिवार के अन्य सदस्य के बारे में जानकारी मिली और बच्ची रोने लगी क्योंकि उसकी मां साथ नहीं थी।

पतिदेव ने बताया कि उनकी पत्नी अलग ट्रेन से आ रही हैं। इस पर उन्होंने रेलवे के कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करवाई। प्रयागराज मंडल के एसआई टीपी सरोज ने इटावा जंक्शन पर मामले की जानकारी दी। सुबह आठ बजे जब दुरंतो एक्सप्रेस इटावा जंक्शन पर आई, तो आरपीएफ के एसआई हीराचंद मीना और उनकी टीम ने पिता और बेटी को अटेंड किया।

इसके बाद, गुलाब शाह की ट्रेन जब 12:18 बजे इटावा जंक्शन पर पहुंची, तो उसे रोककर पिता-बेटी को उनकी मां से मिलवाया और फिर से परिवार को एकजुट कर दिया। दंपति और अन्य यात्रियों ने आरपीएफ और रेलवे कर्मियों की तत्परता और सहयोग की सराहना की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...