कैरियर गाइडेंस सेमिनार का हुआ आयोजन

Share This

जनपद प्रदर्शनी के तत्वावधान में प्रदर्शनी पंडाल में कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैंवरा के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ)शैलेंद्र कुमार शर्मा के संयोजन में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इटावा जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया एवं कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ो विद्यार्थियों के बीच अपने संबोधन से करियर एवं व्यक्तित्व विकास हेतु प्रेरित किया। उन्होंने पौराणिक कथाओं के उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को कड़ा परिश्रम करने हेतु प्रोत्साहित किया। कानपुर से आए करियर काउंसलर सुशील मिश्रा ने विद्यार्थियों को आने वाले समय में अपने व्यवसाय को चुनने के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत बताए एवं परिश्रम से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु आवश्यक नियमों पर प्रकाश डाला। संयोजक प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा ने आगामी 10 वर्षों में आने वाले नए करियर की संभावनाओं को बताते हुए विद्यार्थियों को नई परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा की अब रोबोटिक्स, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इत्यादि में करियर बनाने की संभावनाएं बढ़ रही हैं। अतः विद्यार्थियों को तदनुसार अपने करियर का चयन करना चाहिए। जीव विज्ञान के प्रवक्ता आनंद मित्तल ने जीव विज्ञान से संबंधित विभिन्न करियर के बारे में छात्र-छात्राओं को रोचक जानकारियां दी। सेमिनार में नारायण कॉलेज आफ साइंस एंड आर्ट्स के प्रधानाचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा ने करियर को चुनने के टिप्स विद्यार्थियों को दिए। आईटीआई से आए प्रशांत कमल ने तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने हेतु एवं उसमें करियर बनाने के लिए विभिन्न टिप्स बच्चों को दिए।

 
प्रयागराज से आई हुई काउंसलर ज्योति सिंह ने आधुनिक करियर को कैसे प्राप्त किया जाए एवं किताबों की उपदेता को कविता के माध्यम से बताया। काउंसलर दीपक कुमार ने भी सरकार द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों के विषय में जानकारियां प्रदान की ,कार्यक्रम में जनपद के शिक्षाविदों ने भी बच्चों को करियर की संभावनाओं को बताया। कार्यक्रम में के के महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा एवं मंत्री ओंकार नाथ वर्मा, हेमरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव, सीसीएस पी जी के डॉ केके यादव, अभ्युदया योजना के कोऑर्डिनेटर कौशलेंद्र कुमार, एसएस मेमोरियल से नेत्रपाल शाक्य, एसडी कॉलेज के प्रवक्ता अखिलेश शुक्ला , इस्लामिया इंटर कॉलेज से डॉ कुश चतुर्वेदी, संजीव चतुर्वेदी, प्रखर गौर, जिला सेवायोजन अधिकारी संजीव कुमार शाक्य, कौशल कुमार, मंजेश कुमार ,कार्व यादव , पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार त्रिपाठी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए हुए शिक्षक शिक्षकों सहित हजारों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का संचालन केके इंटर कॉलेज के प्रवक्ता योगेश वर्मा ने किया । अंत में आए हुए अतिथियों, प्रदर्शनी कार्यकारिणी के सदस्यों, प्रदर्शनी के अध्यक्ष एवं सेक्रेटरी का आभार कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा ने व्यक्त किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...