टावर एंगल चोरी करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Share This

सैफई। वैदपुरा पुलिस ने एक संगठित गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, जो विद्युत टावरों के एंगल चोरी कर रहा था। गिरोह का प्रमुख लोडर पप्पू उर्फ सरताज अहमद है, जो अपने साथ सात अन्य लोगों को लेकर इस गिरोह का संचालन कर रहा था। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

धानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि यह गिरोह न केवल इटावा बल्कि आसपास के जिलों में भी सक्रिय है। इन गिरोह के सदस्य विद्युत टावरों की चोरी में शामिल हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति में व्यवधान आ सकता है। इनके कृत्य से विद्युत टावर गिरने का खतरा बना रहता है, जिससे अस्पतालों, रेलवे और सरकारी संस्थानों की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

पुलिस ने डीएम की संस्तुति पर गिरोह के मुख्य सदस्य शरताज अहमद और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की है। शरताज अहमद, जो कि दाईपुर भवानीपुर, थाना चोलापुर, बनारस का निवासी है, अपने साथियों के साथ मिलकर संगठित गिरोह चला रहा था। गिरोह के अन्य सदस्य जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें सुनील, प्रदीप उर्फ कल्लू, अमित, दीपक, शकील अंसारी, और दीपक शामिल हैं।

इन आरोपियों ने आसपास के जिलों में भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस की टीम ने गिरोह के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।

पुलिस ने यह भी कहा कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से विद्युत आपूर्ति में होने वाली परेशानियों पर काबू पाया जाएगा और जनता को इस प्रकार के खतरों से सुरक्षित किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को समाप्त करने के लिए आगे भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम महि‍ला भेष में भागे इटावा से

ए.ओ. ह्यूम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक और ब्रिटिश प्रशासक, का जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती दौर की घटनाओं से गहराई से जुड़ा...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...