श्रीशंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय में मरीजों को कंबल वितरित

Share This

 नव वर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर चौधरी शंकर दयाल दीक्षित स्मारक संस्थान द्वारा संचालित श्रीशंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, राहतपुर में आंखों के ऑपरेशन कराने वाले मरीजों को मंगलवार को उपहार स्वरूप कंबल वितरित किए गए। यह कार्यक्रम संस्थान के अध्यक्ष डा. विद्याकांत तिवारी के निर्देशन में आयोजित किया गया।

चिकित्सालय के निदेशक राजेंद्र कुमार दीक्षित और अस्पताल संचालन समिति के सदस्य महेश चंद्र तिवारी, विनोद त्रिपाठी, हरिदत्त दीक्षित, नेत्र सर्जन डा. कार्तिकेय मोदी, डा. प्रभाकर कटियार, शिवेंद्र यादव, उमाकांत पाठक और सुधीर मिश्र ने अस्पताल में ऑपरेशन करवा चुके 10 मरीजों को ऊनी कंबल भेंट किए। इन मरीजों में रामवती, मीना कुमारी, मीरा देवी, लीलावती, किशन पाल, रमेश चंद्र, किरन सक्सेना, मुन्नी देवी, शांति देवी और अजय कुमार दुबे शामिल थे।

निदेशक राजेंद्र दीक्षित ने कहा कि हमारे अस्पताल का उद्देश्य सिर्फ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों को हर संभव सहायता देना भी है। यह कंबल वितरण कार्यक्रम एक छोटा सा प्रयास है ताकि सर्दी के मौसम में इन मरीजों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन अस्पताल की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा हैं, और ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे।

यह पहल अस्पताल द्वारा समाज में जागरूकता फैलाने और मरीजों के प्रति अपनी संवेदनशीलता को दर्शाने के लिए की गई थी। अस्पताल में इलाज करा चुके मरीजों ने इस पहल को सराहा और चिकित्सालय प्रशासन का धन्यवाद किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...