आगरा कानपुर हाइवे पर कार-ऑटो की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

Share This

इकदिल, 31 दिसंबर 2024: आगरा कानपुर नेशनल हाइवे पर स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक ऑटो चालक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। यह हादसा तेज रफ्तार से आ रही कार और ऑटो के बीच भिड़ंत के कारण हुआ। कार की टक्कर से ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार लोग घायल हो गए, जबकि ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

शहर के भरथना चौराहे स्थित मोहल्ला अशोक नगर के निवासी और 35 वर्षीय ऑटो चालक संतोष कुमार गुप्ता अपने ऑटो में सवारियों को बैठाकर सोमवार रात करीब 12 बजे शहर के ऑटो स्टैंड से निकलकर घर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह नगर के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, पीछे से आई तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने उनकी ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग उछलकर हाइवे पर गिर गए। वहीं, कार करीब सौ मीटर दूर हाइवे से मुख्य मार्ग पर जाकर रुक गई।

हादसे के बाद कार सवार घटनास्थल से फरार हो गए। घायल सवारियों में औरेया मुरादगंज निवासी रासुद्दीन का 23 वर्षीय बेटा इमरान, शहीद का 22 वर्षीय बेटा शिवा, 18 वर्षीय समीर और 30 वर्षीय बेबी पत्नी हीरो के साथ ऑटो चालक भी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑटो चालक संतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतक के ममेरे भाई ऋषिकांत ने बताया कि संतोष कुमार ऑटो से सवारी छोड़ने जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि मृतक के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। संतोष अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था, जिनकी शादी हो चुकी है। मृतक की पत्नी नीलू उसे छोड़कर दिल्ली चली गई थी और उनका बेटा उसके पास रहता था।

ऑटो चालक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। उनके घर में मातम का माहौल है, और परिवार के सदस्य शोक से बेहाल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कार सवार की तलाश शुरू कर दी है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...