पोस्टमार्टम व्यवस्था में बदलाव, सैफई थाना क्षेत्र के शवों का होगा पोस्टमार्टम

Share This

सैफई 2 महीने पहले जनपद में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में नए पोस्टमार्टम हाउस की स्थापना की गई थी, जिसमें सैफई, जसवंतनगर, वैदपुरा, चौबिया और बसरेहर थानों को जोड़ा गया था। इस व्यवस्था के तहत शेष जिले के थानों को जिला मुख्यालय से जोड़ा गया था। लेकिन सैफई में पोस्टमार्टम में शवों के 24 घंटे से अधिक समय लगने की समस्या उत्पन्न हो रही थी, जिसके चलते जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी के निर्णय के बाद अब इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

नए बदलाव के तहत अब सैफई में केवल सैफई थाना क्षेत्र के शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जबकि जसवंतनगर, वैदपुरा, चौबिया और बसरेहर थाना क्षेत्रों के शवों का पोस्टमार्टम अब जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस में होगा। यह निर्णय लिया गया है ताकि पोस्टमार्टम में तेजी लाई जा सके और शवों की जल्दी जांच हो सके।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने इस बदलाव के लिए आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे अब पोस्टमार्टम प्रक्रिया और अधिक प्रभावी और त्वरित हो सकेगी। इस बदलाव से केवल पुलिस प्रशासन को फायदा होगा, बल्कि मृतक के परिवार को भी जल्द न्याय मिल सकेगा।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुल सचिव ने भी अपने निर्देश जारी किए हैं और इस नए फैसले को लागू करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। यह बदलाव जिला मुख्यालय के पोस्टमार्टम भवन को अधिक सुचारू रूप से संचालित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...